Kanpur News: जाति सूचक टिप्पणी करने पर पुलिस से शिकायत
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: चकेरी। हरदोई जिले में एक सपा नेता द्वारा वहां की दलित महिला जिला पंचायत अध्यक्ष पर जाति सूचक टिप्पणी किये जाने के विरोध में किदवई नगर वार्ड 14 की महिला पार्षद ने जूही थाने में तहरीर दी है। पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। वार्ड 14 सब्जी मंडी किदवई नगर की महिला पार्षद शालू सुनील कनौजिया के अनुसार उन्हें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी हुई कि हरदोई के सपा नेता ने वहां की दलित महिला जिला पंचायत की अध्यक्ष पर जाति सूचक टिप्पणी की है। जिससे पूरा दलित समाज आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से किसी जाति विशेष के लिए टिप्पणी करना निन्दनीय है। वह शनिवार को बाबा साहब के चित्र के साथ जूही थाने पहुंचीं और सपा नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई किये जाने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.