कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड में बुधवार शाम गैस सिलेंडर फट गया। हादसा तब हुआ जब महिला खाना बना रही थी। उसने भागकर अपनी जान बचाई, हालांकि गृहस्थी जल गई। दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मूलरूप से सहारनपुर निवासी टेनरीकर्मी मो़ वसीम पत्नी लाडली और बेटे उवैद के साथ अशरफाबाद स्थित हिंदुस्तान कंपाउंड की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। बुधवार शाम लाडली खाना बना रही थीं, तभी पांच किलो के गैस सिलेंडर फट गया, जिससे कंपाउंड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लाडली ने किसी तरह जान बचाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सबमर्सिबल पंप के जरिए आग पर काबू पाया। वहीं, उ...