कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में बीयर शॉप के रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपितों ने सेल्समैन से मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी के गदियाना निवासी मोहम्मद नवाब के अनुसार, वह जाजमऊ के केडीए चौराहा स्थित बीयर की कंपोजिट शाप में सेल्समैन हैं। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान पर बिक्री कर रहे थे। इस दौरान जाजमऊ के खट्टा-मिठ्ठा चौराहा के पास के निवासी विशाल पहाड़ी, दीपक पहाड़ी, मोहित और उद्दा दुकान पर आए। इसके बाद आरोपितों ने उनसे बीयर के रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद कर गाली-गलौज किया। विरोध पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। घटना में उनके सिर में चोट आई। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...