Kanpur News: जाजमऊ में बारिश से धंसी रोड
कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ से सर्किट हाउस को जाने वाली रोड बारिश में शुक्रवार दोपहर को धंस गई। इससे करीब चार फिट चौड़ा और सात फिट गहरा गड्ढा हो गया। इलाके के नईम, फजल आदि ने बताया कि गड्ढे की वजह से अंधेरे में कोई भी हादसा हो सकता है। इसे लेकर सम्बन्धित विभाग को सूचना भी दी गई, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया। फिलहाल गड्ढे में पेड़ की टहनी डाल दी है, ताकि लोगों को यह दूर से ही नजर आ जाए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश में धंसा लखनऊ राजमार्ग, बड़ा हादसा टला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.