कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेफ्टी शूज और घोड़े की जीन के एक्सपोर्टर से 2.66 करोड़ का साइबर फ्रॉड मुंबई में बैठकर अंजाम दिया गया था। इस मामले में कानपुर के बीसीए पास अखिल चौहान और सत्येंद्र यादव उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग का मास्टरमाइंड मुंबई का विकास कुमार राव है। साइबर सेल जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बैंक की सीआईबी (कारपोरेट एंड इनवेस्टमेंट बैंकिंग) सुविधा हासिल कर रखी है। इससे एक साथ कई खातों में रुपये ट्रांसफर किया जा सकता है। पुलिस आयुक्त का दावा है कि अब तक सामने आए साइबर मामलों में यह पहला केस है जिसमें आरोपियों ने सीआईबी सुविधा ले रखी है। पुलिस ने दोनों पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों को शुक्रवार जेल भेज दिया गया।

साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार जाजमऊ डिफेंस कालोनी निवासी ...