कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के मद्दीपुरवा गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में रविवार को नया मोड आ गया। मेडिल कालेज आए परिजनों ने उनके जहरीला पदार्थ खाने की संभावना जताई थी। जबकि पंचनामें में पुलिस ने सर्पदंश से मौत की संभावना जता शव पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने सर्पदंश से मौत की संभावना के चलते उसके खून व खाल के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए पुलिस को सौंपे। ग्राम पंचायत उमरन के मजरा मद्दीपुरवा गांव के हुकुम सिंह की 60 वर्षीय पत्नी रामदेवी की शनिवार को संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ने पर उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बुजुर्ग महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित क...