कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ स्थित एक टेनरी में शनिवार को चमड़े का ड्रम खोलते समय एक कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। उसे कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बीस लाख रुपये मुआवजा देने व टेनरी प्रबंधन पर लापरवाही से काम करवाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। चकेरी के देवीगंज में किराये के मकान में 22 वर्षीय मनोज कुमार पत्नी काव्या और छह माह की बेटी दिव्या के साथ रहते थे। उनका परिवार मूलरूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला है और लगभग 20 वर्षों से कानपुर में रह रहा है। मनोज अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिजनों ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही वह जाजमऊ के सरैयां स्थित ईशान टेनरी में चमड़े का ढोल चलाने का काम कर रहे थे। शुक्रवार रात 8 बजे वह काम करने के लिए अकेले घ...