कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। कस्बा बरौर में संदिग्ध परिस्थितियों युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान कानपुर में उसकी मौत हो गई। जबकि युवक की दो माह पूर्व शादी हुई थी। परिजनों को जानकारी होने पर वह रो रोकर बेहाल हो गए। बरौर के राजा बाबू का भाई अर्पित (25) पुत्र स्व लवकुश ने बुधवार दोपहर के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसकी गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया था। हैलट कानपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि,दो माह पूर्व अर्पित की शादी हुई थी। ...