Kanpur News: जलभराव से जूझ रहा शिवली कस्बा, हर तरफ परेशानी
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। बीते दिनों से शुरू हुई बरसात ने नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। कस्बे के अधिकांश वार्ड जलमग्न हो गये हैं। नगर पंचायत शिवली कस्बे के शिवाजी नगर, सुभाष नगर, शंकर नगर, साकेत नगर, रामनगर समेत कई वार्ड जलमग्न हो गए। वहीं सरकारी स्कूल परिसर टापू बने नजर आ रहे हैं। गलियों में जलभराव होने से कस्बे के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं इन वार्डों में जलनिकासी का इंतजाम न होने से बारिश में इनमें जलभराव की स्थिति होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। साथ ही बाइक सवार व पैदल निकल रहे कस्बाई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नाले सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति करने से ओवर फ्लो नाले जलभराव में मुसीबत बढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.