कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कई दिनों से सरसौल ब्लॉक के नौगवां हरचंद खेड़ा गांव में भीषण जलभराव, गंदगी और अतिक्रमण की समस्या का मसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने उठाया। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और जनसमस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों के साथ पहुंचे संदीप शुक्ला ने जिलाधिकारी को बताया की गांव के घरों में पानी घुस गया है। गंदगी फैलने से महामारी का खतरा मंडरा रहा है। जलभराव की वजह नाले पर अतिक्रमण है। शिकायत के बावजूद एसडीएम नरवल अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार नरवल और बीडीओ को फोन पर समस्या के समाधान का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: दीघा पोखरा में जलजमाव का अधिकारियों ने लिया जायजा, तत्काल राहत के दिए निर्देश इस मौके ...