कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। किदवई नगर, चालीस दुकान में जलभराव की समस्या से आजिज व्यापारियों ने शुक्रवार को आक्रोश जताया। किदवईनगर व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर विरोध जताया। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन सांसद रमेश अवस्थी को भेजा। सांसद ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी जायज मांगों का समाधान कराया जाएगा। व्यापारी यूनियन अध्यक्ष अनूप तिवारी और महामंत्री यशपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही यहां सड़क फाड़कर वर्षों पुराने चैंबरों से सीवर युक्त पानी फव्वारे की तरह निकलने लगता है। इससे भीषण जलभराव होता है। यह समस्या सिर्फ चालीस दुकान की नहीं ब​ल्कि, किदवईनगर, बाईपास रोड पर हरे रामा-हरे कृष्ण गेस्ट हाउस से थाना बाबूपुरवा के बीच भी यहीं हाल रहता है। किदवईनगर के प्रमुख रिहायशी...