Kanpur News: जलभराव की समस्या पर व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: चकेरी। बारिश के चलते जलभराव, चोक नालियों और गंदगी की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सदस्य नगर निगम जोन दो पहुंचे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त संतोष यादव और जलकल जीएम को ज्ञापन सौंप साफ-सफाई कराने की मांग की। व्यापार मंडल के महेश वर्मा ने बताया कि जोन दो के सफीपुर, कृष्णा नगर, यशोदा नगर, स्वर्ण जयंती विहार समेत गांधीग्राम वार्ड में गंदगी का अंबार है। नालियों की सिल्ट की सफाई नहीं की गई है। साथ ही सीवर लाइनें भी चोक पड़ी हैं। जिससे बारिश के समय में जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। साथ ही संक्रमण फैलने का भी खतरा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों से शिकायत के बाद भी कोई समस्या का निराकरण नहीं किया गया। जिसके चलते उन्होंने ज्ञापन देकर साफ सफाई कराने की मांग की है। इस मौके पर रवि सिंह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.