Kanpur News: जलज व अरना को मिली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र स्कूल में चल रही अंतर विद्यालयी बालक-बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में पूर्णचंद्र स्कूल की टीम ने खिताब जीता।बालिका वर्ग के फाइनल में पूर्णचंद्र ने युगम इंटरनेशनल को 28-4 से हराया। विजेता टीम की ओर से अरना ने 13 अंक बनाया। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में पूर्णचंद्र ने केडीएमए को 63-17 से पराजित कर खिताब जीता। विजेता टीम की ओर से मुदित ने 25, अंश ने 21 और जलज ने 13 अंक बनाए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अंशिका सिंह और प्रिंसिपल आरके उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जलज शर्मा और बालिका वर्ग में अरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.