Kanpur News: जलकल जीएम को खाली बाल्टी, गंदे कपड़े और साबुन करेंगे भेंट
कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जूही बंबुरहिया क्षेत्र में पानी की समस्या का निदान नहीं हो रहा है। वर्षों से जनता परेशान है। अगर जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय लोग मजबूर होकर जलकल जीएम को खाली बाल्टी, गंदे कपड़े और कपड़े धोने के साबुन भेंट किए जाएंगे। यह बातें जूही बंबुरहिया की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने गुरुवार को कही। पार्षद ने कहा कि कई दिनों से जूही के तमाम हिस्सों में गंदा पानी आ रहा है पीने के पानी की अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं दूसरी तरफ जलकल विभाग ने पुलिस के साथ आकर जबरन जूही बम्बुरहिया का सबमर्सिबल पंप निकाल लिया। जिससे जनता एक एक बूंद पानी को तरस गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.