Kanpur News: जर्जर हो रहे कालेज को लेकर उठाई मरम्मत की मांग
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: मंगलपुर। क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित बाबू दशरथ इंटर कॉलेज की जर्जर हालत को लेकर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। कॉलेज परिसर में चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। भवन की खिड़कियां और कमरे टूटे-फूटे होने के कारण विद्यालय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय में साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। औरंगाबाद निवासी अजय प्रताप सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि विद्यालय की हालत लंबे समय से खराब है। कॉलेज की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत में बताया गया है कि विद्यालय के आसपास पांच से सात किलोमीटर के दायरे में छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए कोई अन्य इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.