Kanpur News: जर्जर सड़क से राहगीरों का निकलना हुआ दूभर
कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। प्रदेश सरकार का 'गड्ढा-मुक्त सड़क' अभियान ग्रामीण इलाकों में बेअसर साबित हो रहा है। कानपुर देहात क्षेत्र के वंशीनिवादा से देवकीपुरवा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले एक दशक से अत्यंत जर्जर स्थिति में पड़ा है। मात्र 2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। विजईपुर और करिंगापुर समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों को आपस में जोड़ता है। सड़क की खस्ताहाली के कारण आएदिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क से सफर करने में लोगों का समय और साधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। देवकीपुरवा निवासी सोनू, दीपक तोमर, रामजीवन और मनीष पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.