Kanpur News: जयपुरिया फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर वाटर लाइन लीक
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग की झाड़ी बाबा पड़ाव से सर्किट हाउस को जाने वाली सर्विस लेन पर वाटर लाइन में लीकेज होने से जलभराव हुआ। कैंटोमेंट बोर्ड ने लीकेज ठीक करने के लिए बेतरतीब खोदाई की। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतें हुईं। खोदाई करने वाले कांट्रैक्टर ने सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया। न तो संकेतक लगाए और न ही बैरिकेडिंग की। स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने इस पर विरोध भी जताया। बोर्ड सदस्य लखन ओमर ने बताया कि सर्विस लेन के नीचे पड़ी वाटर लाइन लीक होने की वजह से पानी का रिसाव औऱ बारिश में जलभराव हो जाता था। इसकी वजह से खोदाई करके वाटर लाइन लीकेज ठीक करने का काम शुरू कराया गया है। लखन ओमर ने दावा किया है कि दो दिनों के भीतर सड़क मोटरेबल कर दी जाएगी। यह सर्विस लेन अभी हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.