कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता । शारदीय नवरात्र के क्रम में शनिवार को आदिशक्ति के सातवें स्वरूप माता महाकाली का जयकारों के साथ पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में विधिविधान से पूजन कर विपत्तियों व संकटों के नाश व कल्याण की कामना की।इसके साथ ही बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए । घरों व मंदिरों में जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते: के मंत्र गूंजते रहे। पूजन के बाद घरों में कन्या पूजन के साथ उनको भोजन कराया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेलबोधन के साथ पंडालों में विराजीं मां, भक्तों ने मांगा शुभ फलमंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जनपद में शनिवार को माता के सातवें स्वरूप महाकाली के पूजन की धूम रही। मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर,कथरी गांव स्थित मां कात्या...