Kanpur News: जमीन बिक्री करने आए युवक की तहसील में मौत
कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: जमीन बिक्री करने आए युवक की तहसील में मौत रसूलाबाद,संवाददाता।थाना क्षेत्र के सेंगरन निवादा गांव निवासी एक युवक की जमीन बिक्री करते समय तहसील में अचानक मौत हो गई। परिजनों ने टीबी से बीमार होने की बात कही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के सेंगरन निवादा मजरा निवासी चालीस वर्षीय रामू गुप्ता मंगलवार शाम पांच बजे तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में तीन विस्वा जमीन बेचने आए थे। गांव का हरीनारायण जमीन खरीद रहा था। रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचते ही अचानक वह गश खाकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर पत्नी खुशबू, पुत्र विकल्प व पुत्री पलक बदहवास हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.