Kanpur News: जमीन के फर्जी दस्तावेज बना बेचने का आरोप, मुकदमा
कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: चकेरी। बिजली विभाग के रिटायर कर्मचारी उदयराज सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी दहेली सुजानपुर स्थित जमीन पर आरोपितों ने कब्जा कर लिया। साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाकर अन्य लोगों को बेच दी। जानकारी होने पर पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपित सनिगवां के आरपुरम निवासी लाल बहादुर और उनके बेटे राम सिंह व शेर सिंह ने धमकाया। इसके अलावा प्लाट में रखा सामान भी चोरी कर लिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.