Kanpur News: जमीअत ने जुलूस ए मोहम्मदी का निरीक्षण किया
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को शहर अध्यक्ष डॉ. हलीम-उल्लाह खां के नेतृत्व में अगले माह निकाले जाने वाले ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट का विस्तृत सर्वे किया। पूरे रूट के दौरान सड़क की हालत बहुत जर्जर बताई गई। अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था के बाद भी तार लटकते पाए गए। केवल नवीन मार्केट दुआ स्थल को छोड़ शेष स्थानों पर गंदगी मिली। सर्वे टीम में मौलाना अंसार अहमद जामई, मुफ्ती इज़हार मुकर्रम कासिमी, कारी मुजीब-उल्लाह इरफानी, शारिक नवाब, मौलाना अकील अहमद जामई, मौलाना मोहम्मद साद खां नदवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.