कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कानपुर। एसजीएसटी ने इस्पात नगर में अवैध पान मसाला पैकिंग फैक्ट्री पर छापेमारी में एक वर्टिकल पाउच पैकिंग मशीन जब्त की थी। मशीन को आगे की कार्रवाई के लिए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एंटी इवेजन कार्यालय को सौंप दिया गया। वहीं फैक्ट्री में मिली गड़बड़ियां और कंपनियों के पैकिंग सामान को जब्त करके कार्रवाई की जा रही है। भवन स्वामी राम प्रकाश शुक्ल के मुताबिक, परिसर गुलाल और अगरबत्ती निर्माण के लिए किराये पर दिया गया था। जांच के बाद फैक्ट्री संचालक रितिक अग्रवाल फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...