Kanpur News: जन्मोत्सव पर निकाली माता मरियम की पालकी
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। सेंट थॉमस चर्च, किदवई नगर में मंगलवार को माता मरियम (मदर मैरी) का जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास से मनाया गया। अगुवाई पल्ली पुरोहित रेव्ह. फादर राजेश साइमन और फादर थॉमस कुमार ने की। पूरी कलीसिया ने एक साथ माता मरियम की प्रतिमा को फूलों से सजी पालकी पर रखा। फिर भव्य जुलूस निकाला। जयकारा लगाते और माता के भजन गाते हुए सभी विश्वासी चर्च में पहुंचे। चर्च परिसर जय माता मरियम के जयघोष से गूंज उठा। पवित्र मिस्सा के दौरान फादर राजेश साइमन ने कहा कि माता मरियम प्रेम, त्याग और विनम्रता की प्रतिमूर्ति हैं। फादर थॉमस कुमार ने कहा कि माता मरियम हमारी मध्यस्थ हैं, जो हमारी हर प्रार्थना प्रभु यीशु तक पहुंचाती हैं। यहां सिस्टर पुष्पा, लेंसी डिसूजा, मरियम मैकार्टिस, मैगनस डेविड, संजय लाल, मनोज मैकार्टिस, नीरजा ओस्ता, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.