कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव निवासी सत्यम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दर्दनाक बात यह रही कि 14 अगस्त को सत्यम का जन्मदिन था और इसी दिन उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कठेठी निवासी संजय सिंह के पुत्र सत्यम की शादी बीते वर्ष 30 नवंबर को फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा गांव निवासी शालिनी के साथ हुई थी। शादी को अभी 9 महीने भी पूरे नहीं हुये थे। परिजनों के मुताबिक सत्यम ट्रेन में कैटरिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नीम के पेड़ से युवक ने फांसी लगाकर दी जान 14 अगस्त को सत्यम का जन्मदिन होने के चलते खुशी का माहौल था। परिजन जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटे थे। सत्यम के बड़े भाई शिवा ...