कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जानकारी नहीं मिलने पर मां ने तीन लोगों पर संदेह जताकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। नवाबगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर युवक की तलाश शुरू की। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी कमलेश कुमारी के अनुसार बीती 29 अगस्त 2026 की शाम को नैना कनौजिया ने उनके बेटे अमितेश को कॉल कर जन्मदिन मनाने के लिए घर बुलाया था। जहां जाने के बाद बेटा वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन बड़ा बेटा अभिषेक नैना के घर गया। जहां अभिषेक की मुलाकात समीर शेख और नंदिनी नाम की युवती के हुई। जिन लोगों ने अमितेश को अपने साथ ले जाने और बाद में घर छोड़ने की बात की। जिसके बाद समीर ने गंगा बैराज से भाई के कहीं चले जाने की सूचना दी। नवाबगंज में भाई की गुमशुदगी की स...