कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एमएलए रसूलाबाद पूनम संखवार,बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी सहित अन्य जनप्रतिनिधि,डीएम कपिल सिंह,एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय,सीडीओ विधान जायसवाल,एडीएम प्रशासन अमित कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त कराने, रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, निर्धारित समयावधि में ट्रांसफार्मर बदलने तथा विद्य...