कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। रूरा रेलवे स्टेशन को मुख्य स्टेशन का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल की ओर से चलाए जा रहे महाहस्ताक्षर अभियान को कस्बावासियों और क्षेत्रीय लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। अभियान के चौथे दिन शुक्रवार तक तीन हजार से अधिक लोग इसमें सहभागिता कर अपने हस्ताक्षर कर चुके हैं।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रूरा रेलवे स्टेशन को मुख्य स्टेशन का दर्जा दिलाने, यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी कराने तथा स्टेशन पर आवश्यक रेल सेवाओं को बेहतर किए जाने की मांग को लेकर चार दिन पूर्व महाहस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के तहत व्यापारियों, ग्रामीणों और कस्बावासियों से हस्ताक्षर कराकर उनकी सहमति दर्ज कराई जा रही है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने कहा कि रूरा रेलवे स्टे...