Kanpur News: जनपद में स्वाइन फ्लू का नहीं कोई केस, किसान की रिपोर्ट निगेटिव
कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अमरौधा ब्लॉक के मरुआ गांव में स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले किसान की एलाइजा जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमें ने राहत की सांस ली है। वहीं स्वाइन फ्लू को रोकने के लिये नगर निकायों की सुअरों के विचरण रोकने की योजना कारगर नहीं हो रही है। जनपद में अब तक स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं मिला है। वहीं मेडिकल कालेज में फ्लू और जुकाम बुखार के मरीजों की ओपीडी की व्यवस्था अलग की गई है। अमरौधा ब्लॉक के मरुआ गांव के बुखार पीड़ित किसान की प्राइवेट पैथालॉजी की जांच में स्वाइन फ्लू की आश्ंका जताये जाने के बाद उसका सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया था। डिप्टी सीएमओ डा. आदित्य सचान ने कहाकि पीड़ित किसान की एलाइजा रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद में स्वाइन फ्लू से संबंधित कोई केस नहीं है। इसके बाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.