कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता बारिश के कारण 50वीं जनपदीय विद्यालयीय बास्केटबाल (बालक व बालिका) प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन पहले दो सितंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज में होना था। जनपदीय क्रीड़ा सचिव कानपुर नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि बारिश के कारण अब यह प्रतियोगिता 8 सितंबर को सुबह 8 बजे से अशोक नगर ​स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...