कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम जनता सस्याओं से जूझ रही है। सरकार के संरक्षण में अधिकारी मनमानी कर रहे हें। वहीं भाजपा के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। गुरुवार को रूरा क्षेत्र के सुनवर्षा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने यह बात कही। सुनवर्षा गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने पूर्व प्रधान स्व रामसिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं। आम जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस समय भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार के संरक्षण में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। छापेमारी की कार्रवाई का इस्तेमाल राहत ...