कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जनगणना के दौरान प्रगणकों को शहर के बेघरों की गणना महज सात घंटे में पूरी करनी होगी। इसके लिए वे पहले से अपने क्षेत्र के बेघरों को चिह्नित करेंगे और चार जनवरी को उनसे 40 सवाल पूछकर ऐप पर फॉर्म भरेंगे। बुधवार को जनगणना प्रशिक्षण का अंतिम दिन था। अब 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्वगणना में प्रगणक लोगों की मदद करेंगे। घर-घर जनगणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगी। बेघरों की गणना अंतिम दिन चार जनवरी को शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक की जाएगी। फील्ड ट्रेनर श्रवण जायसवाल के मुताबिक, प्रगणक घर-घर सर्वे के दौरान ही अपने क्षेत्र के बेघरों को चिह्नित करते चलेंगे। अंतिम दिन संबंधित स्थान पर पहुंचकर उनका ब्योरा दर्ज करेंगे। यदि कोई बेघर व्यक्ति वहां नहीं मिलता है तो ऐप पर उसकी अनुपस्थित...