Kanpur News: जनगणना में इन तीन सवालों के जवाब महिलाएं ही देंगी
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जनगणना को लेकर प्रगणकों के पहले बैच को दी जा रही ट्रेनिंग खत्म हो गई। ट्रेनिंग में जो मुद्दा उठा उसने प्रगणकों को कई तरह के सवाल करने पर विवश कर दिया। दरअसल, जनगणना के 40 सवालों में तीन सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब घर की महिलाओं को ही देना है। ये तीनों सवाल फर्टिलिटी से जुड़े हुए हैं। इस पर फील्ड ट्रेनर ने प्रगणकों को बताया कि यदि कोई महिला सामने आने से इंकार करती है या अन्य सदस्य उन्हें सामने नहीं आने देते हैं तो विवाद नहीं करना है। ऐसी स्थिति में जानकारी देने वाले व्यक्ति की सूचना को दर्ज कर लेना है और सूचना न दे तो फार्म में जानकारी देने से मना किया अंकित किया जाएगा। फील्ड ट्रेनर श्रवण जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को मर्चेंट चैंबर्स में 30 से 40 तक के सवालों के बारे में प्रगणकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.