कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा से एक दिन पहले बुधवार को आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने बिरजी भगत मंदिर से प्रस्तावित यात्रा मार्ग का नगर निगम और केस्को के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर अधूरे कार्य, लटकते बिजली के तार, उखड़ी सड़कें, गड्ढे, गंदगी और चौराहों पर लगे पोस्टर देखकर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अधिकारियों ने पहले भी निरीक्षण किया है, इसके बावजूद जरूरी काम नहीं कराए। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यात्रा में अब केवल एक दिन शेष है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: रथयात्रा को लेकर ठाकुरबाड़ी में तैयारियां तेज अमिताभ बाजपेई...