कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर हमला करने, मारपीट करने और आगजनी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने न्यायालय को बताया कि 17 मई 2026 की शाम उनकी भतीजी के साथ गांव के ही नरेंद्र सिंह ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों शैलेन्द्र उर्फ अभय प्रताप सिंह, बलवीर, सूरज सिंह, ब्रजेश सिंह, कमलेश सिंह, रवि सिंह, मनोज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रेम बाबू, नीरज सिंह और 10-15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से उसके परिवार पर हमला बोल दिया। ​आरोपियों ने उसके और उनके पिता सुन्दर सिंह को घायल कर दिया तथा रास्ते में खड़ी बाइक में आग ल...