कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कल्याणपुर। कल्याणपुर निवासी महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ और ससुरालियों पर मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में जेठ उससे छेड़छाड़ करते हैं। तीन अक्तूबर को छेड़छाड़ का विरोध करने पर जेठ ने उस पर जूता फेंककर मारा। विरोध करने पर सास, ससुर और जेठानी ने भी मारपीट की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Unnao News: पति, जेठ और जेठानी पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...