कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी थाना क्षेत्र में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने किशोरी समेत परिजनों को बुरी तरह पीट दिया। पुलिस तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। इटारा गांव निवासी युवक ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार समेत इटारा रेलवे स्टेशन से कानपुर गंगा नहाने जा रहे थे। स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय कुछ लोगों ने बेटी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपितों ने देख लेने की धमकी दी। इधर, सोमवार सुबह ट्रेन से वापस घर आते समय सुबह सीढ़ी इटारा रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपितों ने घेर लिया और फिर किशोरी समेत परिवारीजनों को लाठी-डंडों से पीट लहूलुहान कर दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर में दबंगों ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, परिजनों को पीटा सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कर ...