Kanpur News: छावनी की समस्याओं को लेकर सीईओ से मिले कांग्रेसी
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। छावनी परिषद क्षेत्र में सड़क, जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टीफन पीडी से मुलाकात की। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने छावनी क्षेत्र की टूटी एवं जर्जर सड़कों, जलभराव, स्कूलों के आसपास लगने वाले जाम, सफाई व्यवस्था, नानाराव घाट (मस्कर घाट) समेत अन्य घाटों में पूजापाठ की दुकानें खोलने की अनुमति देने सहित कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से इन समस्याओं से परेशान हैं और इनके समाधान के लिए प्रभावी एवं स्थायी कदम उठाए जाने चाहिए। मैथोडिस्ट स्कूल, गोल्फ कोर्स, पनचक्की चौराहा, हरबंस मोहाल, रेल बाजार, मीरपुर में सड़कों का हाल बुरा है। सीईओ ने सभी मुद्दों पर कार्य का आश्वासन दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.