Kanpur News: छापे में 720 किलो अवैध आतिशबाजी बरामद,एक गिरफ्तार
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात/मूसानगर, संवाददाता। दीपावली के मौके पर आतिशबाजी का बडे पैमाने पर आबादी क्षेत्र में भंडारण हो रहा है। इसमें सीजनल विक्रेता घरों व दुकानों में क्षमता से कई गुना अधिक आतिशबाजी का स्टाक किए है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव की एक दुकान में भारी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण होने की जानकारीपर देबीपुर चौकी इंचार्ज ने छापामारकर 720 किलो अवैध आतिशबाजी बरामद की। मामले में विक्रेता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। दीपावली के मौके पर हर साल कराड़ों रुपये की आतिशबाजी की बिक्री होती है। त्योहार के मौके पर सीजनल विक्रेताओं ने लाइसेंस की क्षमता से कई गुना अधिक आतिशबाजी का आबादी क्षेत्रों में भंडारण कर रखा है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भारी मात्रा में आतिशबाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.