Kanpur News: छात्र संसद में दस राज्यों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: सचेंडी । चकरपुर में स्थित एक गेस्ट हाउस में शहर में पहली बार आयोजित कानपुर छात्र संसद में 10 से अधिक राज्यों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और संसदीय कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 10 की छात्रा व संस्थापक प्रतिज्ञा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी मौजूद रहे। छात्र संसद में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों और दिल्ली के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हिमांशु सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने अश्विनी वैष्णव का पोर्टफोलियो निभाया। सैयद आमिर दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने राहुल गांधी की भूमिका निभाई, जबकि सोनाली ने सोनिया गांधी की भूमिका निभाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: युवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.