कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर। भारत पेट्रोलियम के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को मंगला विहार प्रथम स्थित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत व अन्य विषयों पर निबंध लिखकर स्वच्छता, प्लास्टिक के कम उपयोग और कचरा प्रबंधन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया। इस अवसर में गौरव द्विवेदी, प्रधानाचार्या मंजू लता निरंजन, त्रिभुवन बाजपेई अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...