कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। 'मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा' कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ईको पार्क, माती, में संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर तैयार की गई चित्रकलाओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं डीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना की। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति ...