Kanpur News: छात्र के गले में फंसा चाइनीज मांझा, बचाने में दोनों हाथ कटे
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: चकेरी। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार छात्र घायल हो गया। शुक्रवार शाम को स्कूटी सवार बीए का छात्र अपनी बड़ी बहन के साथ जा रहा था। तभी कांशीराम अस्पताल के पास छात्र के गले में मांझा लिपट गया। आनन फानन छात्र ने स्कूटी रोककर मांझे को हाथ से हटाने का प्रयास किया तो उसके हाथ की दोनों उंगलियां कट गईं। किसी तरह से छात्र ने मांझा हटाया और अस्पताल पहुंचा। शिवकटरा स्थित पानी की टंकी के पास के निवासी जगतपाल प्राइवेट कर्मी हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा घनश्याम बीए फाइनल का छात्र है। घनश्याम ने बताया कि शुक्रवार शाम वह बड़ी बहन के साथ स्कूटी से रामादेवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड पर कांशीराम अस्पताल के पास अचानक उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा लिपट गया। घनश्याम कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मांझा गर्दन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.