कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के मानवीय मूल्य प्रकोष्ठ की ओर से प्राथमिक विद्यालय बारासिरोही न्यू शिवली रोड, कल्याणपुर में एक विशेष मूल्य संवर्धन व संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. नेहा शुक्ला, डॉ. अर्पणा कटियार, डॉ. वीके कश्यप एवं डॉ. जीतेंद्र डबराल ने विद्यालय के बच्चों के साथ एक अत्यंत जीवंत व इंटरैक्टिव सत्र आयोजित कर विभिन्न प्रेरक प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता, बड़ों के प्रति आदर, पारिवारिक सौहार्द और परस्पर सम्मान जैसे मूलभूत नैतिक मूल्यों पर गहरी समझ विकसित की। वहीं, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस व एनएसएस अटल यूनिट की ओर से ग्राम बैरठन पुरवा के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 छात्र-छात्राओं के साथ 110 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करा...