Kanpur News: छात्रों ने फेलोशिप और विदेश में शोध अवसरों को समझा
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के फाइन आर्ट्स के छात्रों को फेलोशिप और विदेश में शोध के अवसरों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता आईआईटी कानपुर के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग और डिजाइन कार्यक्रम के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ऋत्विज भौमिक ने फुलब्राइट फेलोशिप समेत विभिन्न फेलोशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. भौमिक ने कहा कि फेलोशिप के लिए शोध प्रस्ताव महत्वपूर्ण होता है। छात्रों को अपना शोध विषय स्पष्ट रखना चाहिए। अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों को भी बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए। सही तैयारी के साथ छात्र विदेश में उच्च शिक्षा और शोध के अवसर हासिल कर सकते हैं। बीएफए तृतीय वर्ष के एप्लाइड आर्ट के छात्रों ने डॉ. रणधीर सिंह के निर्देशन में ये डिजाइन तैयार किए थे। जिसमें 'सेव वाइल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.