कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसए में चल रहे 14 दिवसीय दीक्षारंभ का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों और जीवनोपयोगी व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराया गया।समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार व उद्यान कॉलेज के डीन डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी और डीन एग्रीकल्चर डॉ. कौशल कुमार ने किया। डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने 'दीक्षारंभ' के वास्तविक अर्थ को प्राचीन काल की गुरुकुल परंपरा के साथ जोड़कर समझाया और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य व आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. रजत मिश्रा, डॉ. सूर्यांशी बाजपेयी, डॉ. विधु दीक्षित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...