कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ की मदद से अंतर्राष्ट्रीय करियर अवसरों पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 150 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने छात्रों को फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा, शोध, इंटर्नशिप और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। बिजनेस डेवलपमेंट एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञ दिलीप शुक्ला और अंतर्राष्ट्रीय भर्ती एवं वैश्विक प्रतिभा अधिग्रहण विशेषज्ञ परिधि बाजपेयी ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...