Kanpur News: छात्रों को पांच रुपये में मिलीं दो किताबें और स्टेशनरी
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ज्ञान उत्सव के हर हाथ में किताब अभियान में शहर के सैकड़ों छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए। गैंगेज क्लब में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को पांच रुपये में दो किताबें और स्टेशनरी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह लॉर्ड और रमन कपूर ने किया। कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल ने किया। जेसी सप्ताह चेयरमैन सीनेटर प्रणीत अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां एक दर्जन स्कूल के बच्चे पहुंचे। यहां पुरुषोत्तम, प्रेरणा बंसल, रुचि रोहतगी, जेएफएम दिनेश, अंकिता सावला, नेहा, शुभम अस्थाना,जेसी रोहन, गीतिका गनेरीवाल, चेयरमैन एलजेसी रुचिता एवं प्रफुल गुप्ता, सह-चेयरमैन जेएफएम अमित एवं प्रज्ञा भाटिया शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.