कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में शुक्रवार को विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों को एनेस्थीसिया, दर्द प्रबंधन और मरीज की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। मैनिकिन के माध्यम से छात्रों को एयरवे मैनेजमेंट का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। मुख्य वक्ता जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज एवं पीजीआई सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी, पेन मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. चंद्रशेखर सिंह रहे। उन्होंने छात्रों को एयरवे की संरचना, उपकरणों के चयन और संभावित जटिलताओं से बचाव के उपाय बताए। स्कूल के निदेशक प्रो. मुनीश रस्तोगी ने कहा कि एनेस्थीसिया सर्जरी की रीढ़ है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: आधुनिक चिकित्सा पद्धति में एनेस्थीसिया ...