Kanpur News: छात्रों को दिया कॅरियर काउंसिलिंग का प्रशिक्षण
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर। हरसहाय पीजी कॉलेज में बुधवार को कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव ने किया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के विशेषज्ञ सौरभ गुप्ता, कोमल सोनिक, अजय जैन, आदर्श सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को रिज्यूम बनाना, साक्षात्कार के लिए अपने आप को तैयार करना, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रयोग करते हुए कौशल विकसित करना तथा रोजगार हासिल करने के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. स्वदेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. संदीप रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.