Kanpur News: छात्राओं ने एरोबिक्स सेशन में दिखाया आत्मविश्वास
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल, डिस्ट्रिक्ट 311 ने शुक्रवार को फिट गर्ल स्पोर्ट्स कार्निवल का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बालिकाओं में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, खेल भावना तथा अनुशासन को बढ़ावा देना था। जीएनके स्कूल की 51 छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ एरोबिक्स सेशन में भाग लिया। शतरंज, बैडमिंटन एवं कैरम जैसी खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 2026-27 डॉ. मनीषा बाजपेई रहीं। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट नूपुर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नर्मिता सेठ, सिम्मी मदान, ज्योति सिंघानिया, सुनंदा करवा, रश्मि गर्ग, ऋतु अग्रवाल, रचना भार्गव, ऋचा अग्निहोत्री, अमिता गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, स्मिता गर्ग आदि उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.